थानाभवन। दीवार से सटाकर ईंट लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक महिला सहित तीन घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
कस्बे के मोहल्ला रेती निवासी नसीम ने पड़ोसी के घर की दीवार से लगाकर ईंट लगा रखी थी। शुक्रवार को पड़ोसी हाजी सईद ने नसीम को हटाने के लिए बोला तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। थोड़ी देर चली कहां सुनी मारपीट में तब्दील हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में एक पक्ष से हाजी सईद व उसका पुत्र सलीम घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष से परवीन पत्नी शौकत घायल हुई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कस्बे के सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।