दुकान से सामान चोरी
शामली। थानाभवन निवासी विशाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि हनुमान रोड पर उसका शेटरिंग के सामान का गोदाम है। बृहस्पतिवार रात चोरों ने छत की टीन उखाड़कर वहां रखा सामान चुरा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
तमंचे सहित दो गिरफ्तार
थानाभवन। जलालाबाद चौकी इंचार्ज ने बृहस्पतिवार रात को मीठी कुई के समीप गश्त के दौरान युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। युवक ने अपना नाम अमजद निवासी जलालाबाद बताया।
नाली विवाद में चले लाठी-डंडे
थानाभवन। नाली के विवाद को लेकर गांव नोजल में बृहस्पतिवार की रात्रि दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों से गौतम, रीना, उर्मिला, सविता, सोमपाल, पिंकी, बलराम, सुमित घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र पवार ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, गांव भैसानी में जिया उलहक और उनके पड़ोसी महताब के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।