फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती पर हमला, घायल
विज्ञापन

थानाभवन। जलालाबाद निवासी महिला शमा परवीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसने चार वर्ष पूर्व एक प्लाट तीन माह पहले लिया था। सोमवार सुबह वह अपने पति हिदायत खान और पुत्री अमरीन के साथ अपने प्लाट पर बैठे थे । आरोप है चार लोगों ने हमला कर दिया। हमले में अमरीन और हिदायत खान घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में लगे है।
विज्ञापन

युवक पर लगाया आरोप
थानाभवन। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी पुत्री की शादी 17 वर्ष पूर्व हुई थी। 17 नवंबर को वह घर पर आई थी। 27 नवंबर को उसकी पुत्री घर से 15 हजार रुपये और जरूरी कागजात लेकर चली गई। उसने बेटी की ससुराल में जानकारी की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। ग्रामीण ने एक युवक पर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें