फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी डंड़े,दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना।
विज्ञापन

अलीपुर में बच्चों के खेलकूद के दौरान दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें एक महिला सहित दो घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

चौसाना के गाव अलीपुरा में रविवार रात बच्चे पंचायत की जमीन पर खेल रहे थे। उसी दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मौके से सभी बच्चेे अपने-अपने घर चले गए। इसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर आ गए और आपस में झगड़ने लगे। मारपीट के दौरान एक पक्ष के शकील को गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद करने वालों पर लाठी फटकार कर मौके से खदेड़ा। पुलिस ने मारपीट में घायल शकील को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि एक महिला को भी चोटें आई हैं जिसको स्थानीय चिकित्सकों से इलाज कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि झगड़े की सूचना मिली थी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें