ऋण नहीं देने पर मारपीट का आरोप
कांधला (शामली)। ऋण वितरण करने वाली निजी संस्था के कार्यालय में पहुंचकर कुछ लोगों ने ऋण नहीं देने पर मारपीट कर दी। पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान माजरा रोड पर जनशक्ति सोसायटी नाम से ऋण देने वाली संस्था का कार्यालय है। लघु उद्योग के लिए जरूरतमंद लोगों को ऋण दिलाने का दावा किया जाता है। कस्बा कांधला के मोहल्ला मिर्दगान निवासी आमिर कंपनी में एडवाइजर हैं। आमिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दो दिन पूर्व कुछ लोग कार्यालय पहुंचे। ऋण नहीं मिलने पर कार्यालय में मौजूद महिला कर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। घटना के संबंध में आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।