फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाईयों ने किया महिला के साथ दुराचार का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ दुराचार का प्रयास
विज्ञापन

कैराना।
दो सगे भाइयों ने घर में घुसकर महिला के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर दो बजे एक मोहल्ले में एक व्यक्ति के मकान में दो सगे भाई घुस आए। दोनों आरोपियों ने घर में मौजूद महिला के साथ मारपीट करते हुए दुराचार का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने पर महिला का पति मौके पर आ गया और दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया तथा पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में महिला के पति ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर के आधार पर राधेश्याम व रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें