फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ जेठ व पति ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ मारपीट की
विज्ञापन

कैराना(शामली)। मायके में रह रही महिला के साथ उसके पति तथा जेठ ने मारपीट की। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए।
मोहल्ला आल खुर्द निवासी एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी ससुराल से अपने मायके आई हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे वह ईंट भट्ठे पर गई हुई थी तथा घर पर उसकी बेटी अकेली थी। इसी बीच मन्ना माजरा निवासी उसका दामाद अपने दो भाइयों के साथ बाइक द्वारा उसके मकान पर आए तथा उसकी बेटी को एक कमरे में बंद करके मारपीट करने लगे। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

महिला के साथ मारपीट
कैराना(शामली)। गांव रामडा पीरवाला निवासी रहीसा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम पड़ोस के बच्चे उसके घर के आंगन में ईंट व रोड़े फेंक रहे थे। जब पर इस मामले में पड़ोसियों को उलहाना देने गई, तो पड़ोसियों ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। इसके बाद महिला अपने घर लौट गई। इसके कुछ ही देर बाद तीन आरोपी हाथों में लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस आए तथा उसके साथ लाठी-डंड़ों से मारपीट की। शोर-शराबा होने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें