फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम में फंसाकर युवती का कराया धर्मपरिवर्तन, अब दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार, शादी और फिर धोखा
विज्ञापन

कैराना (शामली)। पानीपत में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले दूसरे संप्रदाय के युवक ने एक युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। युवती का धर्म परिवर्तन कराया और निकाह कर लिया। अब युवती को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के परिजनों ने भी युवती को घर में रखने से इंकार कर दिया। अब पीड़िता आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दर-दर भटक रही है।
बुधवार को कैराना कोतवाली में पहुंची पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि वह हरियाणा के पानीपत की रहने वाली है। कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी दूसरे संप्रदाय का युवक फेरी लगाकर कपड़े बेचने आता था। आरोपी युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया और बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। युवक ने धर्म परिवर्तन कराने के बाद उससे निकाह कर लिया। करीब डेढ़ साल तक आरोपी उसको अपने साथ ठीक रखता रहा, लेकिन उसके बाद प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। छोटी-छोटी बात पर उसकी पिटाई की जाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपना घर छोड़ दिया और उसको साथ लेकर कैराना के मोहल्ला आर्यपुरी में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा। अब कुछ दिन पूर्व उसको छोड़कर वह किसी दूसरे प्रदेश में जाकर रहने लग गया है। अब आरोपी उसको घर खर्च के रुपये भी नहीं दे रहा है। वह अपनी ससुराल मोहल्ला छड़ियान पहुंची तो उसे ससुरालियों ने भी उसको पीटकर घर से निकाल दिया। महिला अब दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें