फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सघर्ष में दोनों पक्षों के 17 लोगों पर क्रास में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला बेगमपुरा में दो पक्षों में चले लाठी-डंडों और पथराव के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है, जिसमें दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम बेगमपुरा छिंपियों वाली गली में शहजाद व मुस्तकीम पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले थे। इसमें दोनों पक्षों की दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में पक्ष शहजाद की तरफ से पुलिस अय्यूब उर्फ महबूब, मुस्तकीम, याकूब, उस्मान, मारूफ, नाजिम, सुल्तान, राशिद, आसिफ व नसरीन के विरुद्ध घर में घुसकर लाठी डंडों, धारदार हथियारों से हमला करने, महिला के कपड़े फाड़ने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि दूसरे पक्ष के मुस्तकीम ने इम्तियाज, नौशाद, दिलशाद, शहजाद, इरफान, दिलशाद, इरशाद निवासी बेगमपुरा के खिलाफ मारपीट व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है, किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें