फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वादी के बयान के साथ, आरोपियों के मूल पतों का सत्यापन करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना समिति गबन प्रकरण में जांच शुरू
विज्ञापन

शामली।
गन्ना समिति में किए गए एक करोड़ दो लाख रुपये के गबन की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस इस मामले में वादी के बयान दर्ज करने के साथ ही आरोपियों के मूल पते के बारे में जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शामली की गन्ना समिति में गन्ना विभाग से जुड़े अधिकारियों, बाबुओं ने खेल करके करीब एक करोड़ दो लाख रुपये का गबन कर लिया था। इस मामले में गन्ना उपायुक्त स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद रविवार को वर्तमान जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती ने गन्ना विभाग से जुड़े तत्कालीन गन्ना अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सोमवार को इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मामला एक करोड़ के गबन का होने के कारण तथा गन्ना विभाग के 11 अधिकारियों के फंसने के कारण पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है। पुलिस इस मसले में लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इस मामले में पुलिस सबसे पहले वादी के 161 के बयान भी दर्ज करेगी। बयान दर्ज कराने के साथ ही पुलिस मुकदमे में नामजद आरोपियों के मूल पते के बारे में पता करेगी, क्योंकि जितने भी लोगों को नामजद मुकदमे में किया गया है उनके तैनाती के स्थान खोलने के अलावा किसी का भी मूल पता उसमें नहीं दिया गया है। इसके लिए कोतवाली पुलिस संबंधित गन्ना समितियों में जाकर मूल पते के बारे में जानकारी हासिल करेगी। इसके अलावा गन्ना विभाग द्वारा कराई गई आंतरिक जांच रिपोर्ट को भी मुकदमे में शामिल कर मुकदमे को मजबूती प्रदान करेगी। विवेचक बिजेंद्र सिंह यादव के अनुसार मामला गंभीर है, इसकी जांच की जा रही है। जांच में जो सही होगा उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें