फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम, सीओ ने छापा मारकर नौ ट्रक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोटरा क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम विकास कश्यप व सीओ सिटी संतोष कुमार ने छापा मारा और कोटरा घाट की तरफ से मौरंग लादकर आ रहे नौ ट्रकों को पकड़ लिया। फिर जब वे लोग घाट पर पहुंचे तब तक मौरंग माफिया भाग चुके थे। एसडीएम ने कार्रवाई कर ट्रक थाने में खड़े करा दिए हैं।
विज्ञापन


शासन से रोक लगने के बाद सभी खदानें बंद हो चुकी हैं। मगर कोटरा क्षेत्र से मौरंग की उठान बदस्तूर जारी है। रविवार की रात भी यहां पर अवैध खनन कर ट्रकों में मौरंग लादी जा रही थी और कोटरा पुलिस आंखें बंद किए बैठी थी।

इसकी जानकारी जब सदर एसडीएम विकास कश्यप व सीओ सिटी संतोष कुमार को हुई तो वह तुरंत अपनी टीम के साथ कोटरा के लिए रवाना हो गए। कोटरा पहुंचने पर उन्होंने थाना पुलिस को बुलवाया पर थानाध्यक्ष तो दूर सिपाही भी नहीं पहुंचा। इस पर एसडीएम व सीओ कोटरा मौरंग घाट की तरफ रवाना हो गए। रास्ते में उन्होंने घाट की तरफ से कुछ ट्रक आते दिखे।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत टीम से ट्रकों को रुकवाकर तलाशी ली। नौ ट्रक पकड़े गए और सभी में ओवरलोड मौरंग लदी हुई थी। उन्होंने ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा कराया और घाट पहुंचे। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही माफिया भाग चुके थे। इसके बाद एसडीएम व सीओ ने सभी ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई कर थाने में खड़े करा दिए।

सीओ के बुलाने पर भी नहीं पहुंचे थानाध्यक्ष
जिस वक्त एसडीएम व सीओ छापामारी करने पहुंचे थे उस वक्त कोटरा थानाध्यक्ष अशोक सोनकर अपने आवास पर सो रहे थे। पहरेदार ने उन्हें एसडीएम व सीओ के आने की सूचना भी थी, लेकिन वह अपने आवास से नहीं निकले। इसके अलावा हद तो तब है जब सीओ ने सिपाही भेजकर थानाध्यक्ष को बुलाया था। सिपाही के कहने पर भी थानाध्यक्ष ने अपनी अकड़ दिखाकर नींद आने की बात कहकर टरका दिया।

थानाध्यक्ष की शह पर हो रहा अवैध खनन
कोटरा थाना अवैध खनन को लेकर काफी चर्चा में बना रहता है। पिछले कई महीनों से यहां पर लगातार अवैध खनन हो रहा है, जिसमें थानाध्यक्ष की संलिप्तता भी जगजाहिर है। इतना ही नहीं खदान चलते वक्त इस थाने में खुलेआम ट्रकों से अवैध वसूली की जाती थी। कोटरा थानाध्यक्ष अशोक सोनकर पर वैसे ही कई आरोप लग चुके है। मगर राजनीतिक पहुंच के चलते वह हर बार कार्रवाई से बच जाते हैं। शायद इसी वजह से उनका रवैया मनमानीपूर्ण है।
विज्ञापन


कोटरा से अवैध खनन कर मौरंग ले जा रहे थे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें