ड्रग विभाग की टीम ने नशीली दवाई की सूचना पर थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में एक मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की है। इसमें लगभग साठ हजार कीमत की दवाई को कब्जे में लेकर मेडिकल संचालक को गिरफ्तार कर लिया। संचालक के खिलाफ टीम मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई में जुटी है।
क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाओं की बिक्री की शिकायत पर टीम ने छापेमारी। टीम ने मेडिकल स्टोर से लगभग साठ हजार की कीमत की दवाई को अपने कब्जे में ले लिया व पुलिस की मदद से मौके पर ही संचालक को दबोच लिया। टीम को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई । मौके से बरामद दवाइयां व संचालक को लेकर पूरी टीम थानाभवन थाने पर पहुंचे और डीआई सहारनपुर रमेश चंद्र यादव ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि शिकायत के बाद रविवार के दिन थानाभवन पुलिस की मदद से गांव में छापेमारी की गई। मेडिकल स्टोर संचालक मोहम्मद कलीम को मौके से पकड़ लिया गया।
मेडिकल स्टोर से लगभग 60 हजार की कीमत की दवाइयां बरामद की गई हैं। दवाइयों की जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जबकि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर संचालन करने को लेकर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जा रही है । छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालक अपने-अपने मेडिकल स्टोर बंद करके गायब हो गए। टीम पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी रही। टीम में जेबी सिंह ड्रग इंस्पेक्टर शामली, मोहम्मद महबूब औषधि अनुसेवक शामली, थानाभवन पुलिस मौजूद रही।