- पुरानी रंजिश के चलते हमला करने का आरोप
फोटो...
अमर उजाला ब्यूरो
मुकदमे की रंजिश के चलते पांच लोगों ने दंपति पर लाठी-डंड़ों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। उधर पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
आदेश कुमार निवासी मंटी हसनपुर विद्युत निगम की मोबाइल वैन पर काम करता है। मंगलवार सुबह वह थानाभवन जाने के लिए वैन लेकर घर से निकला। उसके साथ उसकी पत्नी रूबी भी थी। आरोप है कि बाइक सवार पांच लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने लाठी-डंड़ों से उनको पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर खेत में काम कर रहे लोग आ गए। जिसके बाद आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। इस दौरान आरोपियों ने सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जाता है कि मुकदमे की रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया है। मामले में पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।