वरमाला के समय जेवरात चोरी
थानाभवन (शामली)। थानाभवन में वरमाला के समय किसी ने जेवरात आदि पर हाथ साफ़ कर दिया। इसकी सूचना महिला ने थाने पर दी। पुलिस पूछताछ के लिए एक आदमी को थाने पर ले आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा में महिला शर्मिला की पुत्री की शादी सोमवार को हो रही थी। घर पर बारात और मेहमान समारोह में भाग लेने के लिए मेहमान आए हुए थे। जब लड़की की वरमाला हो रही थी, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर के संदूक में रखे कन्यादान के पचास हजार रुपये, मंगलसूत्र, सोने के कान के टॉप्स, पाजेब आदि किसी ने गायब कर दिए। इसकी सूचना पीड़ित महिला ने थानाभवन थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शक के आधार पर एक आदमी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।