चालक का पर्स लेकर फरार
झिंझाना। करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवाला चौराहे के निकट ढाबे पर रुके ट्रक चालक फुरकान ने बताया कि वह स्नान कर रहा था। बाइक पर पहुंचे दो युवकों ने उसकी पैंट की जेब से पर्स निकाल कर फरार हो गए। पर्स में 13 हजार रुपये नकद के अलावा डीएल व आधार कार्ड भी है। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कार्यवाहक थाना प्रभारी पवन सिंह सैनी ने बताया कि युवकों की पहचान कर ली गई है। । युवती को बदनीयती से दबोचा
झिंझाना। कांशीराम आवास में घर में सो रही युवती को पड़ोसी युवक ने बदनीयती से दबोच लिया। युवती के शोर मचाने पर दूसरे कमरे में सो रहे परिजनों ने युवक को दबोच कर 100 डायल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ कर थाने भेजवाया