फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांक गांव से अगवा किशोरी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव लांक से लापता किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गत 17 अगस्त को गांव लांक से किशोरी लापता हो गई थी। उसके पिता ने गांव के ही एक लड़के सहित उसके परिजनों पर किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा करके ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने अजंता चौक के पास दिल्ली बस स्टैंड से आरोपी को पकड़ लिया और किशोरी को बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि किशोरी का डाक्टरी परीक्षण करा दिया गया है।
युवक ने लगाया मारपीट का आरोप
शामली। थानाभवन क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि वह शामली में एक फोटो स्टूडियो पर नौकरी करता है। उसकी तनख्वाह के पांच हजार रुपये दुकानदार ने नहीं दिए। रुपये मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद पुलिस ने स्टूडियो संचालक को कोतवाली बुला लिया। बताया कि युवक ने उसकी दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालक के साथ अश्लील हरकत
शामली। क्षेत्र के एक गांव में बालक से अश्लील हरकत करने के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना मंगलवार की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बालक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव का ही सचिन उसको बहला फुसलाकर साथ ले गया और अश्लील हरकतें कीं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें