पुलिस ने किशोरी को बरामद किया
शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से अगवा की गई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर आरोपी नाबालिग को भी गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।
क्षेत्र के एक गांव से करीब ढाई महीने 30 नवंबर को पहले किशोरी को गांव का नाबालिग बहला-फुसलाकर ले गया था। इस मामले में किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने की शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। किशोरी की बरामदगी के लिए परिजनों और ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाया था, लेकिन उस समय किशोरी और आरोपी का पता नहीं चल सका था। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सोमवार रात को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने गुरुद्वारा तिराहे के समीप से किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल के मुताबिक आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से नाबालिग होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।