फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदकर लाई महिला को पहले बेचा, फिर ठुकराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। बिहार निवासी महिला की बदकिस्मती उसे ठोकरें खाने को मजबूर कर रही हैं। कोतवाली क्षेत्र का एक युवक पहले उसे बिहार से खरीदकर लाया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे जिला बागपत के युवक को बेच दिया। आए दिन मारपीट से तंग आकर वह पूर्व पति के पास पहुंची, तो उसने उसे रखने से मना कर दिया। मारपीट कर तीन बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने एएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को बिहार निवासी महिला ने एएसपी अजय प्रताप सिंह से मिलकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसे लगभग दस साल पहले खरीदकर लाया था। पत्नी बनकर उसके साथ रहते हुए उसे तीन बच्चे हुए। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति ने कुछ समय पूर्व अपने एक साथी के साथ मिलकर उसे जिला बागपत के एक युवक को बेच दिया। बागपत में उससे खेती का काम कराया जाता था और आए दिन उसके साथ मारपीट कर उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता का कहना है कि किसी तरह वह वहां से जान बचाकर तीनों बच्चों के साथ भागकर पूर्व पति के पास पहुंची। आरोप है कि पूर्व पति ने उसे ठुकरा दिया और उसके साथ मारपीट कर तीनों बच्चों के साथ निकाल दिया। पूर्व पति ने उसे बिहार जाने की बात कहते हुए दोबारा उसके पास न आने की धमकी दी। पीड़िता ने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ कहां जाएगी, उसने पूर्व पति के साथ रहने की इच्छा जताई। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महत्वपूर्ण
- पूर्व पति पर मारपीट कर तीन बच्चों के साथ घर से निकालने का लगाया आरोप
- पीड़िता ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें