कैराना (शामली)। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में पीड़ित विवाहिता के पिता की ओर से पति समेत छह ससुरालियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मोहल्ला बेगमपुरा निवासी रियासत ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह लोनी निवासी राशिद के साथ हुई थी। आरोप है कि लगभग तीन माह पूर्व अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसकी पुत्री को घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले में ऐच्छिक ब्यूरो ने भी दंपती के बीच समझौते प्रयास किए थे, लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद पुलिस ने विवाहिता के पति राशिद, देवर-जेठ साजिद, शोएब, शाहिद और ननद साइना और नगमा निवासी लोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।