फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चल रही रंजिश, लगा दिया गैंगरेप का झूठा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश के विवाद में लगा दिया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। एक महिला और उसकी पुत्रवधू ने गांव की रंजिश के चलते पूर्व प्रधान और उसके साथी पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगा दिया। पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कार में लिफ्ट देने के बाद जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने जांच की, तो सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर झिंझाना थाने पहुंची कैराना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला और उसकी पुत्रवधू ने पुलिस को तहरीर दी। महिला ने बताया कि वह झिंझाना से दवाई लाने के लिए कैराना बस स्टैंड पर खड़ी थीं। इसी दौरान गांव का पूर्व प्रधान और उसका साथी कार लेकर पहुंचे। महिला ने बताया कि उसने अपनी पुत्रवधू को कार में बैठाकर गांव तक भेजा था, लेकिन आरोपियों ने उसकी पुत्रवधू को जंगल में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद झिंझाना थाना पुलिस ने गंभीरता से जांच कराई। घटनास्थल का मुआयना किया गया, जिसके बाद जांच में पता चला कि महिला के परिवार का पूर्व प्रधान से विवाद चल रहा है, जिस कारण पूर्व प्रधान को फंसाने के लिए गैंगरेप की झूठी तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच कराई गई थी। मामला फर्जी पाया गया है। पूर्व प्रधान के साथ पुरानी रंजिश चल रही है। इसलिए झूठी तहरीर दी गई थी। बाद में महिला ने लिखकर दे दिया कि उसके साथ कोई घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें