फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताड़का वध के दौरान मारपीट से मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ताड़का वध के दौरान मारपीट से मची भगदड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मंदिर हनुमान धाम पर श्रीरामलीला महोत्सव के दौरान रविवार रात जब ताड़का वध की लीला मंचन चल रहा था, तो कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।
रविवार रात रामलीला में ताड़का वध की लीला को देखने भारी भीड़ पहुंची थी। इसी दौरान युवकों के दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। करीब आधा घंटा लीला का मंचन भी बंद कराना पड़ गया। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौकेे पर पहुंची और मारपीट करने वालों को खदेड़ा। इसके बाद लीला का मंचन प्रारंभ हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, पांच लोग घायल
शामली। कस्बा बनत के मोहल्ला हकीकतनगर में सोमवार को मकान की छत गिरने के कारण परिवार के पांच लोग घायल हो गए। मोहल्ला हकीकतनगर निवासी अकबर का परिवार सोमवार दोपहर घर में था। इसी दौरान छत गिर गई। मकान में बैठा अकबर, शोमीना, तमन्ना, अतीक और फरजाना घायल हो गए। इसके बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घायलों को मलबे से निकालने के बाद अस्पताल भिजवाकर उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें