रामबारात पर की पुष्पवर्षा
बाबरी। महावतपुर गांव में आयोजित रामलीला कमेटी की ओर से श्रीराम बारात गांव में धूमधाम से निकाली गई।राम बारात के जुलूस पर ग्रामीणों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
सोमवार को महावतपुर गांव में श्रीराम बारात का शुभारंभ भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न का तिलक लगा कर किया। रामलीला मैदान से शुरू होकर गांव के विभिन्न स्थानों मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर श्रीराम बारात का समापन हुआ।
शांतिभंग की आशंका में पकड़े तीन लोग
कैराना। राशन को लेकर दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। रविवार को गांव मलकपुर में राशिद व राशन डीलर संतकुमार पक्ष के बीच राशन वितरण को लेकर मारपीट हो गई थी। राशिद पक्ष ने फायर करने का भी आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के राशिद, कादिर तथा दिलशाद को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया।