फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान से मारने की धमकी देकर युवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकित कर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

झिंझाना।
थाना झिंझाना क्षेत्र के एक गांव में युवक और उसके साथी ने तमंचे से आतंकित करके युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच करने में लगी हुई है।
बुधवार को पीड़िता का भाई झिंझाना थाने पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी बहन शादीशुदा है और कुछ समय से अपने मायके में रह रही है। मंगलवार दोपहर जब उसकी बहन घर पर अकेली थी, तो गांव का ही एक युवक अपने साथी के साथ घर में जा घुसा। आरोप है कि उसकी बहन को तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया। शोरशराबा होने पर दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उधर, थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर आई है। मामले की जांच कराई जा रही है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को देह व्यापार में धकेलने का आरोप
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पड़ोसन मामा की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर चार अगस्त को उसे सहारनपुर ले गई। वहां एक कमरे में बंद कर दिया और चार युवकों से दुष्कर्म कराया। आरोप है कि पड़ोसन ने ही सूचना देकर पुलिस को बुला लिया और देह व्यापार के आरोप में उसे गिरफ्तार करा दिया। महिला के पति ने बुधवार को झिंझाना थाने पहुंचकर आरोपी पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसने बताया कि जमानत कराने के बाद उसकी पत्नी जेल से रिहा होकर घर लौट आई है, लेकिन अब पड़ोसी का पति भी जान से मारने की धमकी दे रहा है। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामला सहारनपुर जनपद का है, वहीं से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें