फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र की अर्पित विहार कॉलोनी से 12 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया। पेट दर्द बता सुबह वह स्कूल भी नहीं गया था और परिजन उसे घर में अकेला छोड़ काम पर चले गए थे। वापसी में छात्र के साथ घर का कीमती सामान भी गायब मिला।
विज्ञापन

जनकपुरी थाना अंतर्गत अर्पित विहार में रहने वाला एक 12 वर्षीय छात्र अचानक घर के कीमती सामान सहित लापता हो गया। छात्र की मां ने बताया कि सुबह उसको घर पर छोड़ कर गईं थीं। उसके पिता भी काम पर गए थे। उनके बेटे ने सुबह पेट में दर्द होना बताया था जिस कारण वह स्कूल भी नहीं गया था और वह उसे घर ही छोड़ गए थे। वापस आने पर परिजनों को वह घर पर नहीं मिला और घर का सामान भी गायब था। छात्र को काफी तलाश किया गया। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा भी पुलिस के साथ छात्र के घर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि छात्र अपने आप ही घर से कीमती सामान लेकर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें