फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने को लेकर छात्रों के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन।
विज्ञापन

क्षेत्र के एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के बाहर बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें तीन छात्र और दो अन्य युवक घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

थानाभवन के दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के बाहर आदित्य निवासी गोगवान जलालपुर, गौरव निवासी अंबेहटा, सौरव हरड़ फतेहपुर के साथ जलालाबाद निवासी जुनेद मलिक मोहल्ला मोहम्मदगंज बाइक से थानाभवन आ रहा था। इसी बीच स्कूल के बाहर खड़े छात्रों के साथ जुनैद की बाइक टकरा गई। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि जुनैद ने फोन करके अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद दोनों छात्र गुटों में मारपीट हो गई। जिसमें आदित्य, गौरव, सौरव, जुनैद घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने चारों को पकड़ लिया और थाने ले आई। मामले को बढ़ता देख एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य अमितेश भारद्वाज थाने पर पहुंचे। एसएस आई राम कुमार ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है तहरीर के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दोनों पक्षों के परिजन थाने में शाम तक जमा थे। समझौते के प्रयास किए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें