फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-योगी को गाली देने वाली वीडियो वायरल, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मोदी-योगी पर निशाना साधते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने वाला वीडियो वायरल होने पर खलबली मच गई। बीजेपी नेताओं ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शनिवार को गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए एक युवक की वीडियो वायरल हो गई। वीडियो में एक युवक खेत में खड़ा हुआ है और गोवंश को खुला छोड़ने के मामले में दोनों को अपशब्द कह रहा है। यह वीडियो वायरल होने पर बीजेपी नेताओं में रोष उत्पन्न हो गया। शनिवार की शाम इस मामले में बीजेपी नेता राजू तोमर की ओर थाने में आरोपी युवक राजू पुत्र समंद्रा, निवासी गांव मालैंडी के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर ली और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ ओमप्रकाश ने आरोपी युवक के गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें