फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोगों से 6.30 लाख की ठगी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

थानाभवन। थाने पहुंचे कुछ लोगों ने हरड़ फतेहपुर के व्यक्ति पर अपने बेटे व पत्नी के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर छह लाख तीस हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के गांव करौंदा महाजन निवासी इदरीश, नसीम, सादाब निवासी लिलौन शामली, राजवीर निवासी बड़ा गांव खेकड़ा, साजिद निवासी हरसौली मुजफ्फरनगर ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर बताया कि हरड़ फतेहपुर निवासी एक व्यक्ति ने उन्हें विदेश भेजने के नाम पर अलग-अलग समय पर छह लाख तीस हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न ही उन्हें विदेश भेजा गया और न उनका वीजा बनवाया गया। बताया कि इस संबंध में उक्त व्यक्ति से बात की तो, कई दिन तक वह शीघ्र विदेश भेजकर नौकरी दिलवाने का आश्वासन देता रहा। बताया कि अब उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया, जब उन्होंने विरोध करते हुए अपने पैसे वापस मांगे तो उसने उन्हें दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें