कैराना। एक सभासद ने चुनावी रंजिश के चलते एक युवक पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला कायस्थवाडा वार्ड-14 निवासी चांद ने ताया कि वह अपने वार्ड से मौजूदा सभासद है। एक व्यक्ति उससे चुनावी रंजिश रखता है। सोमवार सुबह करीब पौने सात बजे वह अपने घर पर था। आरोप है कि तभी व्यक्ति उसके घर के अंदर घुस आया और चार हजार रुपये धर्मस्थल के चंदे के लिए मांगने लगा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई। बीचबचाव में आए उसके पिता अख्तर व भाई साबिर के साथ भी धक्कामुक्की की गई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।