फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम बदलकर निकाल लिए 12 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। एटीएम से रुपये निकालने गई महिला से ठगों ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 12 हजार रुपये निकाल लिए। बृहस्पतिवार की दोपहर मोहल्ला छड़ियान निवासी दिलशाद की पत्नी कस्बे के आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गई थी। तभी एटीएम में पहले से खड़े दो युवकों ने उससे रुपये निकालने में सहयोग करने की बात कहते हुए एटीएम ले लिया। तभी ठगों ने एटीएम कार्ड बदल लिया और उसे एटीएम में रुपये न होने की बात कहते हुए दूसरा कार्ड दे दिया। ठगों ने उसके खाते से धोखाधड़ी करके 12 हजार रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकलने का पता चलने पर दिलशाद कोतवाली पहुंचा और ठगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
कैराना (शामली)। गांव तितरवाड़ा निवासी सलीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पूर्व उनके गांव के रुस्तम के घर में 12 हजार रुपये की चोरी हो गई थी। जिस पर रुस्तम ने तितरवाडा निवासी एक चोर को पकड़ लिया गया था। आरोप है कि रुस्तम ने चोर के साथ मारपीट कर जबरदस्ती पुलिस को उसका नाम चोरी में मामले में लेने के लिए कहा। जिस पर उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर चोरी के मामले में उसकी झूठी नामजदगी लिखवा दी। उ उसने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी के मामले में झूठी नामजदगी की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें