फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन के आगे कूद गया व्यक्ति, अस्पताल ले जाते समय मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बा थानाभवन में एक व्यक्ति दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया। जिला अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस प्रयास में लगी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दिल्ली से पैसेंजर ट्रेन सहारनपुर जा रही थी। जब ट्रेन थानाभवन में लाला लाजपतराय इंटर कॉलेज के पीछे रेलवे लाइन पर पहुंची, तभी वहां खड़ा एक व्यक्ति उसके आगे कूद गया। उसके सिर पर गहरी चोट लगी, जिस कारण वह अचेत हो गया। हादसे की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस बुलवाकर सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
थाना प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि हादसे में मरे व्यक्ति की उम्र करीब 55 वर्ष है। उसने कुर्ता पाजामा पहन रखा था तथा शॉल ओढ़ रखी थी। मौके से एक रस्सी भी पड़ी मिली। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनाख्त कराने का निर्धारित समय पूरा होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। वहीं, आसपास के थानों को इसकी सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें