फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी के नाम पर युवती से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

लाखों रुपये की लॉटरी के नाम पर किसी ने एक युवती से लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे डाला। मामले को पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मौलनान निवासी नसीम मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। नसीम की बेटी अल्का के अनुसार कई दिन पूर्व उसके फोन पर एक व्यक्ति ने बात करते हुए बताया कि उसकी 25 लाख की लॉटरी निकल गई है। इस पैसे को लेने के लिए उसे कुछ रुपया उनके खातों में जमा करना होगा। युवती उसके झांसे में आकर आरोपी के तीन खातों में करीब एक लाख रुपया जमा कर दिया। अल्का के अनुसार उन्हें 10 दिन का समय दिया गया कि 25 लाख की रकम उनके खाते में आ जाएगी। हालांकि खाते में रुपया नहीं आया। सोमवार शाम को पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिली है। जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें