फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। थाने पहुंची महिला ने अपने पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर तीन बार तलाक बोलकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बागपत जिले के खेकड़ा निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह दो साल पहले क्षेत्र के गांव भैसानी निवासी एक युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पति अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसके साथ मारपीट करता है। पिछले एक साल में कई बार दहेज के लिए उसके कई बार जबरदस्ती उसके घर भेजा गया। आरोप लगाया कि मंगलवार रात भी उसका पति शराब के नशे में घर आया और दहेज मांग करते हुए उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसे तीन बार तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया। महिला ने कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक थाना इंचार्ज ने बताया कि मामला प्रकाश में आया है। जांच होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें