शामली। जलसंचयन योजना में जिले के बंद नालों और तालाबों की खुदाई कर उन्हें पानी से लबालब करने की तैयारी है। तालाब खुदाई के लिए 62 ग्राम पंचायतों में काम चलेगा।
जिले में 230 ग्राम पंचायतों में जलसंचयन अभियान चलेगा। इसमें अभी तक 62 ग्राम पंचायतों में तालाबों को चिह्नित किया गया है। जिनकी खुदाई होगी और उनमें बारिश का पानी संचित किया जाएगा। ये तालाब तीन मीटर गहराई तक खुदेंगे और उनके चारों तरफ वृक्ष रोपण होगा। आउटलेट और इनलेट सिस्टम इनमें होगा। साथ ही रैंप बनाना भी जरूरी है। तालाब के पास बैठने के लिए लोहे की बेंच भी बनाई जाएगी। इसके अलावा बंद पड़े नालों की सफाई खुदाई कराई जाएगी। करीब 150 किमी लंबाई तक खुदाई का लक्ष्य है। नाला जिन जिन गांवों से होकर जाता है उन सभी गांवों में संबंधित ग्राम पंचायत काम कराएगी। ये सब काम मनरेगा योजना से होगा। इन सबके नक्शे मानचित्र आदि बनाए जा रहे हैं।