फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/झिंझाना। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव बीवीपुर के जंगल में युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव गांव के जंगल में खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना झिंझाना के कार्यवाहक थाना प्रभारी एसएसआई देवेंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार शाम को गांव बीवीपुर निवासी यशवीर ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के राजपाल के खेत में करीब 38 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। एसएसआई के मुताबिक परिजनों ने मृतक की शनाख्त गांव के जितेंद्र उर्फ बबलू के रूप में हुई है। युवक की कनपटी पर गोली लगने का निशान है, लेकिन गोली बाहर निकलने का निशान नहीं मिला है। माना जा रहा है कि युवक की सिर में सटाकर गोली मारकर हत्या की गई है। एसएसआई ने बताया कि मृतक की जेब से एक कारतूस मिला है, लेकिन आसपास तलाश करने पर कोई तमंचा या खोखा कारतूस नहीं मिला है। एसएसआई के मुताबिक परिजनों ने बताया कि जितेंद्र अविवाहित था और पिछले कुछ समय से बीमार रहता था। वह शनिवार सुबह घर से करीब चार हजार रुपये लेकर गया था। उसके बाद घर नहीं लौटा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। परिवार मूल रूप से गांव लपराना का रहने वाला है और पिछले कुछ सालों से ननिहाल में रह रहा है। एसएसआई देवेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कोट
पुलिस भी प्रथम दृष्टया इसे हत्या का ही मामला मानकर चल रही है, लेकिन मृतक की जेब से कारतूस भी मिला है इस वजह से मामला थोड़ा संदिग्ध लग रहा है। रात तक परिजनों ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। - अजय कुमार एसपी शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें