झिंझाना। प्रतिबंधित पॉलिथीन बैग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीएम ऊन ने कस्बे में व्यापारी के घर में छापा मारा। इस दौरान ढाई क्विंटल पॉलिथीन बैग बरामद कर 25 हजार जुर्माना वसूल किया।
शुक्रवार को एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने राजस्व टीम को साथ लेकर कस्बे के मोहल्ला कानूनगोयान में व्यापारी हरि प्रकाश के मकान पर छापेमारी की। घर के अंदर बनाए गए गोदाम से लगभग ढाई क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन के बैग के अलावा थर्माकोल की पलेट व गिलास आदि बरामद किए। जिनको नगर पंचायत कर्मचारियों द्वारा नष्ट कराया गया। सुरेंद्र सिंह एसडीएम ऊन ने बताया कि व्यापारी द्वारा पॉलिथीन बैग बेचने की सूचना मिल रही थी। छापा मारकर प्रतिबंधित माल बरामद होने पर 25 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया। टीम में नगेंद्र शर्मा, अमरीश शर्मा, वेदपाल सिंह, लेखपाल, दिनेश कुमार के अलावा नगर पंचायत से सफाई नायक अमित कुमार टीम के साथ मौजूद रहे।