फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 वर्षीय बालिका के लापता होने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका के लापता होने से मचा हड़कंप
विज्ञापन

शामली। मोहल्ला दयानंद नगर में घर से 11 वर्षीय बालिका के अचानक लापता होने से परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। बाद में बालिका अपनी नानी के घर से सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी अंकुर ने बुधवार दोपहर सूचना दी कि उसकी 11 साल की बेटी अचानक लापता हो गई है। तलाश करने पर भी उसका कहीं पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस ने बालिका की तलाश शुरू की। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि कई घंटे की तलाश के बाद बालिका अपनी नानी के घर पर मिली। कोतवाल के मुताबिक अंकुर ने बताया कि उसकी पत्नी कई दिन से अपने मायके में इसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर दूसरी तरफ गई हुई है, जबकि बच्चे उसके पास थे। बुधवार को उसकी बेटी बिना बताए अपनी मां के पास चली गई थी। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बकायेदारों की संपत्ति कब्जे में ली
शामली। भारतीय स्टेट बैंक बुढ़ाना रोड शामली के शाखा प्रबंधक बीएस निर्मल ने बताया कि बुधवार को ऋण न चुकाने पर तीन बकायेदारों की संपत्ति पर सील लगाकर कब्जे में ली गई है। शाखा प्रबंधक ने बताया कि मुख्य प्रबंधक ललित कुमार, एडवोकेट मुकेश कुमार, आदित्य, रंजीत राणा के साथ पुलिस बल के सहयोग से दयानंद नगर और हाजीपुरा में तीन स्थानों पर ऋण अदा न करने वालों की संपत्ति सील की गई। हाजीपुरा में बकाया रकम जमा कर सील खुलवा दी। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बकाया जमा न होने पर संपत्ति को नीलाम किया जाएगा। इस अवसर पर डालचंद मलिक, टीनू चौधरी, मकसूद अहमद आदि मौजूद रहे।
पॉलीथिन जब्त कर जुर्माना वसूला
शामली। नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता की टीम ने कस्बे में अभियान चलाकर प्लास्टिक, पॉलीथिन, कैरीबैग आदि प्रतिबंधित वस्तु का इस्तेेमाल करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। उनसे प्रतिबंधित पॉलीथिन आदि जब्त कर करीब तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन

धमकी देने का आरोप
शामली। बुढ़ाना रोड निवासी महीप कुमार ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनका हनुमान रोड निवासी एक व्यक्ति से व्यापारिक लेनदेन था। मंगलवार को चार लोग उनके घर आए और उसे उसके मिस्त्री को गाड़ी में बैठाकर ले गए। आरोप है कि दोनों को अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए कोरे चेक, कागज और स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए। साथ ही मोबाइल में वीडियो भी बना ली। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे पैसे न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर छोड़ दिया, जबकि हिसाब में उस पर आरोपियों का कोई पैसा नहीं निकलता। पीड़ित ने जान माल का खतरा बताते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें