फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले का मुख्य आरोपी तौफीक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के अजुध्या चौक बड़ा बाजार में पांच दिन पहले मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला करने के मुख्य आरोपी तौफीक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में आठ आरोपी पहले गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार की रात को शहर के अजुध्या चौक पर मोमोज की दुकान पर बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष और हिमांशु आदि का बरखंडी निवासी साजिद, आबिद और तौफीक आदि साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि इसके बाद तौफीक आदि ने अपने साथियों को बुलाकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया था, जिसमें हर्ष संगल घायल हो गए थे। इस मामले में हर्ष संगल की तरफ से दी गई तहरीर पर तौफीक समेत दस नामजद और करीब 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जबकि दूसरा मुकदमा पीआरवी के कांस्टेबल सुधीर की तरफ से सरकारी कार्य में बाधा डालकर आरोपी तौफीक को छुड़ाने का दर्ज हुआ था। इस मामले को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर हंगामा किया था। इसके बाद कोतवाली पहुंचकर भी हिंदू संगठनों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मामला अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली थी और लोगों को समझाकर मामला शांत किया था। इस मामले में पुलिस ने अगले दिन आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन घटना के मुख्य आरोपी तौफीक की गिरफ्तारी को लेकर हिंदू संगठन के लोग पुलिस पर लगातार दबाव बना रहे थे। इस कारण तौफीक को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। हालांकि पुलिस पहले दिन से ही तौफीक की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी थी। सर्विलांस की मदद के बाद भी वह पकड़ में नहीं आ रहा था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि हमले के मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें