फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 हेक्टेयर शत्रु संपति पर है अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
34 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति पर है अवैध कब्जा
विज्ञापन

कैराना। प्रशासन ने तहसील क्षेत्र की 108 शत्रु संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराए जाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए सभी 108 शत्रु संपत्ति की फाइलें बनाई गई है। भूमाफिया पर कार्रवाई के साथ ही भूमि को कब्जामुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम डा. अमित पाल शर्मा ने बताया कि कैराना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 108 स्थानों पर लगभग 34 हेक्टेयर शत्रु संपत्ति हैं। इसमें ज्यादातर पर भूमाफिया का कब्जा चला आ रहा है। कहीं भूमाफिया खेती कर रहे हैं, तो कहीं पर निर्माण किया गया है। प्रशासन को इसकी शिकायतें मिली थी। शत्रु संपत्ति की जांच के लिए तहसील से टीम लगा दी गई थी। टीम द्वारा शत्रु संपत्ति की फाइलें तैयार की गई है। एसडीएम ने बताया कि शत्रु संपत्ति की 108 फाइलें बनाई गई है। संपत्ति को कब्जामुक्त कराने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। यही नहीं, भूमाफिया से शुरू से लेकर कब्जामुक्त होने तक जुर्माना भी वसूला जाएगा। इसके बाद भूमि की नीलामी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बाधा उत्पन्न करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें