फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कार्ड का लोन न चुकाने पर बीमार बुजुर्ग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

थानाभवन (शामली)। कृषि कार्ड पर लिया बैंक का लोन नहीं चुकाने पर राजस्व विभाग ने बीमार बुजुर्ग किसान को गिरफ्तार कर लिया। विभाग अब किसान का चालान काटकर मुजफ्फरनगर भेजने की तैयारी में जुटा है। उधर, किसान का बेटा गरीबी की दुहाई देकर बैंक व तहसील में पिता को छोड़ने की गुहार लगा रहा है।
गांव मंटी हसनपुर निवासी विक्रम कुमार ने बताया कि उनके पिता ने कुछ साल पूर्व कस्बे के पीएनबी से कृषि कार्ड पर 55 हजार रुपये का लोन लिया था। उनके पास उस वक्त कुल भूमि छह बीघा थी। बताया कि उनके पिता दिल के मरीज हैं। घर का सारा पैसा पिता की बीमारी पर ही खर्च हो गया। यहां तक कि पिता के इलाज में ही उन्होंने चार माह पहले दो बीघा भूमि भी बेच दी थी। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर है। इसलिए वह अब तक बैंक का कर्ज जमा नहीं कर पाए हैं। ब्याज लगने के बाद अब कर्ज की रकम एक लाख 54 हजार रुपये पहुंच चुकी है। मंगलवार दोपहर को उनके पास अमीन का फोन आया कि बैंक का कर्ज न चुकाने के कारण उनके पिता को गिरफ्तार किया जा रहा है। इस दौरान उसने अधिकारियों के समक्ष बैंक का कर्ज शीघ्र चुकाने और पिता को छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी और पिता को अपने साथ ले गई। उन्होंने तहसील में शिकायत करते हुए पिता को छोड़ने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


किसान ने कृषि कार्ड पर लोन की रकम नहीं चुकाई है। बैंक से आरसी कटने के बाद राजस्व विभाग ने किसान को नोटिस जारी किया। लेकिन न पैसा जमा किया और न जवाब दिया। उस स्थिति में तहसील से अनुमति पर किसान को गिरफ्तार किया गया है। -ऋषिपाल, संग्रह अमीन।
विज्ञापन


किसान की पंजाब नेशनल बैंक से दो आरसी काटी गई है। रिकवरी की आरसी वर्ष 2016 में तहसील में भेजी गई थी। यदि परिजन चालान जमा करेंगे तो यहीं जमानत दे दी जाएगी। ऐसा न करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रीति सिंह, तहसीलदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें