फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों पर बेटी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों पर बेटी ने लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
विज्ञापन

थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के युवक पर छोटी बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। बुुधवार को छोटी बेटी ने थाने पहुंचकर परिजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि गांव का एक युवक उसकी छोटी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। जब उसकी दो बड़ी बेटी आरोपी घर से बेटी को लेने गई तो उक्त लोगों ने बदनीयती से उनके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान आरोपियों ने बेटी के जेवर भी छीनकर जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को महिला की छोटी बेटी स्वयं थाने पहुंच गई। उसने आरोप लगाया कि उसके खुद के परिजन प्रताड़ित करते हैं और यहां तक कि दो साल पहले उन्होंने उसे बेच दिया था, जहां से बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई थी। मंगलवार को भी जब परिजनों ने उसका उत्पीड़न किया तो वह घर से भागकर जंगल में चली गई थी। आज वह पुलिस से मदद लेने के लिए आई है। उसी दौरान लड़की के परिजन भी थाने पहुंचे। उन्होंने अपने बयान बदलते हुए कहा कि उन्हें छोटी बेटी से कोई मतलब नहीं है। दूसरे पक्ष के लोगों ने जो उनकी बेटियों के साथ मारपीट की है, पुलिस उसमें मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करें। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पहले मामले की जांच की जाएगी, उसके बाद ही आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाय नहीं बनाने पर पत्नी को पीटा
थानाभवन। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार रात पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि पति उसकी पिटाई कर रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। पूछताछ में पति ने बताया कि उसने पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा था। इस पर पत्नी ने चाय बनाने से साफ इंकार कर दिया। चाय न मिलने पर उसे गुस्सा आया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें