फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में जा रहे परिवार से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। क्षेत्र के गांव लव्वा दाउद्पुर के जंगल में बदमाशों कार सवार एक परिवार को लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने हमला कर एक महिला को घायल कर दिया।
विज्ञापन

बाबरी थानाक्षेत्र के गाव कैड़ी निवासी साजिद अपने परिवार के संग कार में सवार होकर चौसाना के जिजौला में एक शादी समारोह में जा रहा था। जब वह चौसाना क्षेत्र के गांव लव्वा दाऊदपुर के निकट पहुंचा, तो दो युवक कार के साथ सड़क पर खड़े मिले और साजिद की कार को हाथ देकर रुकवा लिया। युवकों ने अपनी कार खराब होने का बहाना बनाते हुए कार मेें धक्का लगवाने को कहा। बदमाशों के झांसे में आकर साजिद और उसका भाई कार से उतरकर उनकी मदद करने लगे। उसी दौरान बदमाशों ने मौका पाकर साजिद के साथ आई महिला के गहने लूटने की कोशिश की। साजिद व उसके परिजनों ने विरोध किया, जिस पर बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट की। जिसमें एक महिला घायल हो गई। इसी दौरान गश्त कर पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर बदमाश फरार हो गए। उधर, चौकी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि साजिद ने घटना की तहरीर दे दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें