फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने कोतवाली प्रदर्शन कर दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्याय दिलाने की गुहार लगाई
विज्ञापन

शामली। एक दिन पहले उपचार के दौरान हुई महिला की मौत के मामले में परिजनों ने नगर कोतवाली पहुंचकर पहले प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने महिला चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
क्षेत्र के गांव टिटौली निवासी मृत महिला के पति सचिन ने बताया कि उसकी पत्नी को एक साल पूर्व परिवार नियोजन के लिए शामली सीएचसी पर भर्ती कराया गया था। इसके बाद लगातार उसकी सेहत बिगड़ती चली गई। 24 अक्तूबर को परिजनों ने महिला को शामली के सीएचसी में भर्ती कराया। वहां हालत बिगडने पर उसे मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। हालत ज्यादा खराब होने पर उन्होंने निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि इसमें सीएचसी की महिला चिकित्सक की लापरवाही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। कोतवाल अनिल कुमार सिंह ने मामले की जांच करते हुए परिजनों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

चार लोगों का शांतिभंग में चालान
शामली। दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार फुगाना निवासी विकास का सिंभालका निवासी पुष्पेंद्र के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को दोनों के बीच बुढ़ाना रोड पर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। वहीं, दूसरे मामले में शहर की कांबोज गली निवासी भोपाल व देवेंद्र के बीच जमीन को लेकर चल रहे विवाद के दौरान रविवार को मारपीट हो गई।
घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने जहर खाया
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। पत्नी के विवाद के बाद एक व्यक्ति ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उन कस्बा निवासी धर्मेंद्र का शनिवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। इस दौरान वह घर में झगड़ा कर बाहर चला गया। परिजनों के अनुसार इसके बाद धर्मेंद्र रविवार दोपहर को एक बजे घर पहुंचा। इस दौरान पहले तो उसने पत्नी के साथ मारपीट की और फिर सल्फास खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजन धर्मेंद्र को लेकर शहर के सामुदायिक चिकित्सालय पहुंचे, जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें