राजस्थान पुलिस ने दबिश दी
शामली। राजस्थान पुलिस व्यापारी से 25 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए यहां पुलिस शामली पहुंची। पुलिस ने अपनी आमद दर्ज कराई और आरोप के यहां दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गई।
बृहस्पतिवार को राजस्थान के जिला भीलवाड़ा थाना क्षेत्र प्रतापनगर की राजस्थान पुलिस के एएसआई गोपाल लाल ने बताया कि 2017 में नोएडा में शामली निवासी नवीन राठौर और उसके साथी संदीप चौधरी ने फर्जी कंपनी बनाकर अपना ऑफिस नोएडा में खोला था। उन्होंने राजस्थान के प्रतापनगर निवासी व्यापारी सुनील लखानी से 25 लाख रुपये का आर्डर एलईडी बल्ब बनाने के लिए लिया था। आर्डर लेने के बाद नवीन अपने वादे से मुकर गया और रुपये नहीं लौटाए। पीड़ितों ने उनसे रुपये मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे थे। इसके बाद इस मामले में 21 जुलाई 2017 को आरोपी नवीन तथा एक अन्य संदीप के के खिलाफ थाना प्रतापनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर कर दोनों की तलाश प्रारंभ कर दी थी। इस मामले में आरोपी फरार चल रहे हैं, जिसके बाद दोनों के खिलाफ अदालत से वारंट जारी कर दिए गए थे। बृहस्पतिवार को राजस्थान पुलिस शामली में पहुंची और कोतवाली से पुलिस फोर्स लेकर आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।