कपड़े की दुकान में चोरी
कैराना(शामली)। कपड़े की दुकान में घुसे चोरों ने जीने का किवाड़ तोड़कर नगदी चोरी कर ली। सुबह होने पर दुकान पर पहुंचे दुकानदार को चोरी का पता चला। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला आलकलां राजेंद्र कॉलोनी निवासी गुलशाद ने कोतवाली कैराना में तहरीर देकर बताया कि वह बेगमपुरा बाजार निकट मेंढ़की दरवाजा पर कपड़े की दुकान करता है। बुधवार की रात वह अपनी दुकान को बंद करके घर चला गया। रात में चोरों ने उसकी दुकान पर धावा बोल दिया तथा दूसरी मंजिल पर जीने पर लगे दरवाजे को तोड़ दिया। दुकान में घुसते हुए गल्ले में रखी 14,900 रुपये की नगदी चोरी कर ली। चोरी करने के बाद आरोपी छत के रास्ते फरार हो गए। बृहस्पतिवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचा, तो देखा कि गल्ले में नगदी नहीं है, इसके बाद उसे शक हुआ तथा ऊपर छत पर जाकर देखा कि किवाड़ उखड़ा हुआ है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्कूल में सेंधमारी
कैराना। पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगनपुर के प्रधानाध्यापक नत्थूपाल सिंह ने कोतवाली पर तहरीर दी कि बुधवार की रात में चोरों ने रसोईघर में सेंध लगा दी, जहां पर एक गैस सिलेंडर, दाल, तेल आदि रखा हुआ था, इन्हें चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।