फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के मामले में बाबरी पुलिस ने पकड़े संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच दिन पूर्व हुई डकैती के मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में ले रखा है। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले के खुलासे की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पांच दिन पूर्व बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भंदौड़ा में 18 जनवरी की रात बदमाशों ने शमीम के यहां घुसकर नगदी और जेवरात लूट ली थी। डकैती की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में बाबरी पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि संदिग्धों से ही इस वारदात के तार जुड़े हुए हैं।
मकान में चोरी की
शामली। नगर के झिंझाना रोड निवासी विनोद कुमार ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी झिंझाना रोड पर नहर पुल से पहले सीमेंट आदि की दुकान है। दुकान के पीछे एक कमरा है। मंगलवार को उसका नौकर दुकान पर था। इसी दौरान किसी अज्ञात ने दुकान के पीछे के घेर का शटर तोड़कर सामान चोरी कर लिया। शाम को नौकर को चोरी का पता चला। मामले की शिकायत पुलिस को की गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें