लावारिस खड़ी मिली मोटरसाइकिल
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के चौक बाजार में रविवार रात एक मोटर साइकिल लावारिस खड़ी मिली। सोमवार सुबह मालूम चला कि उक्त बाइक एक पूर्व सभासद की है। इसके बाद बाइक उन्हें सौंप दी गई।
रविवार देर रात करीब दो बजे जब थानाभवन पुलिस कस्बा में गश्त कर रही थी, तो चौक बाजार में लावारिस खड़ी बाइक मिली। बाइक का लॉक लगा था, जिसके बाद उठवाकर बाइक को पुलिस थाने ले आई। वहीं, सोमवार सुबह पूर्व सभासद राजपाल सैनी के पुत्र सचिन सैनी निवासी मोहल्ला खैल थानाभवन ने थाने पहुंचकर तहरीर देकर बताया कि रात में उनकी बाइक चोरी हो गई है। पुलिस ने बाइक का नंबर पूछा, जिसके बाद पता चला कि रात में मिली बाइक इनकी है। इस पर पुलिस ने बाइक के कागजात देखने के बाद बाइक सौंप कर दी।
देवर और देवरानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया
थानाभवन। क्षेत्र के गांव तितारसी निवासी रेखा सरकारी स्कूल में रसोईमाता है। सोमवार को थाने पर पहुंचकर रेखा ने तहरीर देकर बताया कि देवर और देवरानी अक्सर उसके साथ विवाद करते हैं। सोमवार सुबह भी उसकी बेटी को पीटकर घायल कर दिया। महिला ने देवर और देवरानी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। कादरगढ़ चौकी इंचार्ज संदीप कुमार का कहना है कि महिला की तहरीर मिली है, जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।