फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया हथियारों का सप्लायर

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की दबिश के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने टिटौली चौकी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से थैले से एक तमंचा और दस कारतूस बरामद करने की बात कही है। तीन दिन पूर्व क्राइम ब्रांच ने बराला में छापा मारा था। यहां पर महिलाओं ने पुलिस का विरोध किया था। इस दौरान वहां आरोपी हथियार सप्लायर मेहरान पुलिस को चकमा देते हुए छत के रास्ते फरार हो गया था। रविवार को पुलिस को मुुखबिर से सूचना मिली आरोपी मेहरान बराला कसेरवा रजवाहे की पटरी से टिटौली की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस ने उसको टिटौली के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा तथा दस कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विज्ञापन


युवती के अपहरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
कैराना। एसआई सतपाल यादव ने बताया कि पानीपत से अपनी बहन के घर भूरा आकर रह रही युवती को ढाई माह पूर्व पानीपत निवासी सोनू बहला फुसला कर ले गया था। युवती के जीजा ने कोतवाली मेें मुख्य आरोपी सोनू सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया था। इनमें से दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया था। युवती को भी 28 मई को बरामद कर लिया गया था। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनू निवासी पानीपत को बाईपास रोड से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें