फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती प्रकरण में सर्विलांस के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती प्रकरण में सर्विलांस के सहारे बदमाशों तक पहुंचने की कवायद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली। शहर के मोहल्ला रामशाला में सराफ के घर में डकैती की घटना में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब सर्विलांस की मदद से बदमाशों तक पहुंचने की कवायद में जुटी है। इसके अलावा शक के दायरे में आने वाले सराफ के करीबियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामशाला में शनिवार को बदमाशों ने सराफ अनिल वर्मा उर्फ पप्पू के घर में उसकी पत्नी और बेटे को गन प्वाइंट पर लेकर नकदी और गहने लूट लिए थे। सराफ की तरफ से अज्ञात में बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची और न ही बदमाशों के बारे में सटीक सुराग लगा पाई है। बदमाशों तक पहुंचने के लिए पुलिस अब सर्विलांस का सहारा ले रही है। सराफ व उसके परिजनों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है, जो कॉल संदेह के दायरे में है, उसकी जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात में सराफ का कोई करीबी शामिल हो सकता है। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने परिजनों से उसी कमरे की अलमारी की चाबी मांगी थी, जहां पर अक्सर नकदी और गहने रखे होते थे। इससे साफ है कि बदमाशों को सराफ के घर के कोने-कोने की जानकारी थी। शक के दायरे में आए सराफ के करीबी लोगों की पुलिस गुपचुप कुंडली खंगाल रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिन करीबी लोगों पर शक अधिक गहरा है, उनमें से एक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस वारदात के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ अभी खाली है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सराफ के यहां हुई वारदात की गहनता से जांच चल रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें