फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर पिटाई, उल्टे उसी पर लगाया फायरिंग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। युवक का अपहरण कर उसको बंधक बनाकर पीटा गया। खुद को बचाने के लिए आरोपियों ने उसी पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और जांच की तो सच्चाई खुलकर सामने आ गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर निवासी एक युवक ने शनिवार की रात पुलिस को सूचना दी कि गांव निवासी छोटू ने उसके घर पर आकर फायरिंग की है और उसे पकड़ लिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छोटू को पकड़ लिया और तमंचा बरामद करते हुए जांच शुरू कर दी। रविवार की दोपहर तक सच्चाई सामने आ गई। पुलिस जांच में पता चला कि छोटू पर सूचना देने वाले युवक के 1100 रुपये थे। रुपये नहीं देने पर उसने छोटू को घर में बंधक बनाकर पीटा। पुलिस में फंसने के डर से युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर कहानी बना दी। उसने अपने घर पर फायरिंग कर निशान बना दिया और डायल-100 और कोतवाली पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मामले की सच्चाई सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने घर पर फायरिंग करने की कहानी बता रहे युवक को हिरासत में लिया और कोतवाली में बैठा लिया। पता चला कि उसके पास एक तमंचा और था, जिसको पुलिस बरामद करने का प्रयास कर रही है। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच फैसले का प्रयास चल रहा था। कोतवाली प्रभारी के अनुसार मामले में जांच की गई तो कहानी कुछ ओर सामने आई। इसके आधार पर पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें