फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुखेडी में करंट लगने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव मारुखेडी में खेत से घर लौटते समय रास्ते में टूटे पड़े विद्युत तार से करंट लगने पर किसान की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसके चचेरे भाई ने विद्युत निगम के कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव मारुखेडी निवासी सुखदा ( 50) पुत्र तेलूराम रविवार की शाम अपने खेत पर गया था। देर रात करीब करीब साढे़ दस बजे वह साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया। इसमें वह बुरी तरह झुलस गया। राहगीरों और आसपास के किसानों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद बिजलीघर पर कर्मियों को कॉल करके आपूर्ति बंद कराई गई। जब तक किसान और उसकी साइकिल को विद्युत लाइन से अलग हटाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, सोमवार की सुबह गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
उसके चचेरे भाई सोमपाल ने थानाभवन थाने में तहरीर देते हुए विद्युत निगम के कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विद्युत निगम की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष
किसान की मौत के मामले में विद्युत निगम की घोर लापरवाही सामने आई है। विद्युत लाइन टूटने के बावजूद उस क्षेत्र में आपूर्ति बंद नहीं कराई गई और न ही विद्युत कर्मियों ने टूटी हुई विद्युत लाइन को समय रहते ठीक करने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत लाइनों के बारे में पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन विद्युत निगम अधिकारी और कर्मचारी उदासीनता बरतते रहे है। इसी कारण किसान की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें